फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भीषण गर्मी में विद्यार्थियों ने लगाई ठंडे पानी की छबील

विज्ञापन
01जेएनडी20: गर्मी से राहगीरों को बचाने के लिए पानी की छबील लगाते हुए छात्र। स्रोत: छात्र - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
उचाना। भीषण गर्मी के बीच शिव गोरक्ष एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से संचालित नाथजी प्राइवेट आईटीआई उचाना मंडी के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई। पुराने बस स्टॉप के पास आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में राहगीरों और वाहन चालकों ने रुककर पानी ग्रहण किया। संस्थान की निदेशिका उषा देवी और प्राचार्य सुशील श्योकंद ने कहा कि समाज सेवा भारतीय संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि युवाओं में सेवा और परोपकार की भावना विकसित होना समाज के लिए सकारात्मक संकेत है। ऐसे कार्य न केवल मानवता का संदेश देते हैं बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी विद्यार्थियों को ऐसे जनहितकारी कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित करता रहेगा। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में स्टाफ सदस्य सुमित और दीपक ने विशेष योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें