फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आज से चलेगी अमरनाथ यात्रा स्पेशल ट्रेन

Mon, 15 Jul 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी02-जींद जंक्शन। संवाद
विज्ञापन
जींद। जबलपुर से वाया दिल्ली, जींद होकर कटरा तक जाने वाली अमरनाथ स्पेशल ट्रेन सोमवार की रात में डेढ़ बजे जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन 6 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान यह ट्रेन 8 फेरे लगाएगी। इस विशेष ट्रेन का ठहराव नरवाना और उचाना स्टेशन पर नहीं होगा। यहां के यात्री जींद से इस ट्रेन में सफर कर सकते हैं। रेलवे प्रबंधन ने अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को सुविधाजनक आवागमन के लिए जबलपुर एवं श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच विशेष रेलगाड़ी चलाने का फैसला लिया था।
विज्ञापन

यह विशेष ट्रेन जबलपुर से चलकर कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, मुरेना, आगरा छावनी, मथुरा जंक्शन, फरीदाबाद, शकूरबस्ती, रोहतक होते हुए जींद पहुंचेगी। यहां से चलकर यह ट्रेन जाखल, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी एवं शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन होती हुई 1583 किलोमीटर का सफर तय कर कटरा पहुंचेगी। यह ट्रेन जबलपुर से चलकर श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक 23 स्थानों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 01707 जबलपुर से प्रत्येक सोमवार को चलेगी। वहां से इस ट्रेन का संचालन 5 अगस्त तक किया जाएगा। ट्रेन संख्या 01708 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से प्रत्येक मंगलवार को शाम 6 बजकर 10 मिनट पर चलेगी। यह ट्रेन 6 अगस्त तक 8 फेरे लगाएगी।

माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

शहरवासी सुरेश, दिनेश, सौरभ, जतिन, राजेश शर्मा, राहुल का कहना था कि फिलहाल कटरा जाने के लिए एक ही ट्रेन है, जोकि रात के समय रवाना होती है, लेकिन 01707-08 नंबर ट्रेन चलने के बाद यात्रियों को एक और ट्रेन मिल जाएगी। इसका फायदा सबसे ज्यादा माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को होगा, क्योंकि उचाना, नरवाना और जींद क्षेत्र से हर महीने काफी समय में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटरा जाते हैं। ट्रेन संबंधी सूचना रेलवे की साइट पर डाली गई है, ताकि यात्री अपनी सुविधा के अनुसार टिकट की बुकिंग करवा सकते हैं।
विज्ञापन


रेलवे ने जबलपुर से वाया दिल्ली, जींद होकर कटरा तक अमरनाथ यात्रा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह विशेष ट्रेन सोमवार की रात में 1 बजकर 30 मिनट पर जींद पहुंचेगी। समयावधि के दौरान यह ट्रेन कुल 8 फेरे लगाएगी। -जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन, जींद।

14जेएनडी02-जींद जंक्शन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें