फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 30वीं बार रक्तदान करने वाले अमनदीप पिलानिया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 15जेएनडी07-अमनदीप पिलानिया को सम्मानित करते हुए एसपी कुलदीप सिंह। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
जींद। अशरफगढ़ गांव में माजरा खाप पंचायत की ओर से आयोजित नशे को लेकर जागरूकता कार्यक्रम में एसपी कुलदीप सिंह ने 30वीं बार रक्तदान करने वाले खोखरी निवासी अमनदीप पिलानिया को सम्मानित किया। अमनदीप पिलानिया ने सम्मान के लिए माजरा खाप पंचायत और एसपी का आभार जताते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान से जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान मिल सकता है। उन्होंने कहा कि रक्त का कृत्रिम निर्माण संभव नहीं है इसलिए इंसानियत के नाते रक्तदान करना समाज के प्रति जिम्मेदारी है। माजरा खाप प्रधान गुरविंद्र संधु और एसपी कुलदीप सिंह ने युवाओं से रक्तदान करने के साथ नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ पूरे परिवार को बर्बादी की ओर ले जाता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर समाजहित के कार्यों में भागीदारी करनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें