फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पढ़ाई के साथ बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और जीवन कौशल पर ध्यान देना जरूरी

विज्ञापन
फोटो 18जेएनडी14-डाइट में प्राचार्याें को संबो​धित करते हुए राज्य नोडल अधिकारी अनिल मलिक। स्रोत
विज्ञापन
जींद। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूली शिक्षा में पढ़ाई के साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य, मनोवैज्ञानिक भलाई और जीवन कौशल पर ध्यान देना जरूरी है। यह बात मंडलीय बाल कल्याण अधिकारी रोहतक एवं राज्य नोडल अधिकारी अनिल मलिक ने गांव ईक्कस स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में विद्यालय प्रमुखों के लिए आयोजित क्षमता निर्माण कार्यशाला के दूसरे दिन कही। उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता का आकलन केवल पढ़ाई के प्रदर्शन से नहीं होना चाहिए, बल्कि यह भी देखना जरूरी है कि वे कितने खुश, सुरक्षित और भावनात्मक रूप से संतुलित हैं। प्रशिक्षण के बाद सीखी गई बातों को स्कूलों में प्रभावी ढंग से लागू करना चाहिए। अनिल मलिक ने हार्ड स्किल और सॉफ्ट स्किल का अंतर समझाते हुए कहा कि हार्ड स्किल तकनीकी दक्षता से जुड़े होते हैं, जबकि सॉफ्ट स्किल में व्यवहार, संवाद, विनम्रता और धैर्य जैसे गुण शामिल हैं। इनका विकास बचपन से जरूरी है। बच्चों को उपदेश देने के बजाय शिक्षक अपने व्यवहार से अच्छे संस्कारों का उदाहरण प्रस्तुत करें। डिजिटल दौर में जीवन कौशल बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। कार्यशाला का आयोजन डाइट प्राचार्य महेंद्र सिंह श्योराण के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि अध्यक्षता जग महेंद्र सिंह ने की। इस दौरान यशवीर रेढू, स्नेहलता, रमेश मित्तल, सोनिया, बलजीत कटवाल, कृष्ण चहल और नीलम दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें