फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन के आरोप लगा बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
पुलिस चौकी के बाहर आपस में वाद-विवाद करते लोग। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। भिवानी रोड पर सीबीया फार्म पर सत्संग करते हुए पादरी व अन्य लोगों के साथ बजरंग दल के लोगों ने हंगामा किया। आरोप है कि यहां पर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था। इसके बाद दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की बातों को सुना और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

भिवानी रोड वाल्मीकि बस्ती के सतबीर व सुशील ने कहा कि भिवानी रोड पर सीबीया फार्म हाउस में हर रविवार को पादरी कर्मबीर व सोमपाल प्रवचन करते हैं। यहां पर टेंट लगाकर सत्संग किया जाता है तथा लोगों को प्रसाद बांटा जाता है। रविवार को बजरंग दल के काफी लोग यहां पहुंचे और धर्म परिवर्तन का नाम देकर हंगामा किया। बजरंग दल के लोगों ने यहां से टेंट उखाड़ दिया और खाना भी बिखेर दिया। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्ष रोहतक रोड पुलिस चौकी में पहुंच गए।
बजरंग दल के सदस्य महाबीर बिरोली व अन्य ने कहा कि कुछ लोग भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर उनको ईसाई बनाने का काम करते हैं। इसकी सूचना पर ही वह लोग पहुंचे थे। वाल्मीकि बस्ती निवासी सतबीर व सुशील ने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। आज तक उनपर किसी ने धर्म परिवर्तन को लेकर कोई दबाव नहीं डाला और न ही वह धर्म परिवर्तन करेंगे। वह हिंदू हैं और हिंदू ही रहेंगे। केवल सेवा करने के लिए वह लोग यहां चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की बात सुनी गई। यहां पर धर्म परिवर्तन संबंधी कोई मामला नहीं था। खुले में टेंट लगाने को लेकर कुछ विवाद था, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
-बलवान सिंह, रोहतक रोड चौकी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें