जींद। सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म करने तथा इस बारे में किसी से बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने पर सदर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि वह 15 जून को गली से गुजर रही थी। इस दौरान गांव के ही रहने वाले युवक ने उसे पकड़ लिया और प्लॉट में लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद