जींद। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में सदर थाना सफीदों ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में एक गांव की किशोरी ने बताया कि निसिंग में एक निजी बैंक में कार्यरत युवक उसको बहला-फुसलाकर 2 अप्रैल को अपने साथ निसिंग ले गया औ उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर उसे गांव के नजदीक छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में सदर थाना सफीदों पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवद