जींद। शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि उसको भिवानी जिले के बुवानी खेड़ा गांव निवासी सुमित व सोनू तथा उसकी कॉलोनी के रहने वाले लड़के ने उसका अपहरण कर लिया और शहर के नजदीक खेत में लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी।। महिला थाना की एएसआई रीना देवी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर तीनों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।