फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सिंघाना में कब्रिस्तान की जमीन कब्जाने का आरोप

Tue, 16 Apr 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी26-बीडीपीओ कार्यालय में अपनी समस्या बताते हुए मुस्लिम समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। उपमंडल के गांव सिंघाना में कब्रिस्तान की जमीन पर गांव के ही लोगों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया है। कब्जा हटवाने की मांग को लेकर मंगलवार को सिंघाना गांव के दीना खान, जोधाराम, सराजुदीन, निजामुदीन, सलीमादीन, सिंदर अली समेत काफी तादाद में मुस्लिम समाज के लोग बीडीपीओ से मिलने पहुंचे लेकिन किसी मीटिंग में गए हुए बताए गए। इसी दौरान वे सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार से मिले।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि उनके ब्यान दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना था कि उनको गांव में एक एकड़ छह कनाल 15 मरले जमीन कब्रिस्तान के लिए अलॉट की हुई है। लेकिन इस कब्रिस्तान की जगह पर गांव के कुछ व्यक्तियों ने अवैध कब्जे कर लिए हैं। उन्होंने यहां पर कूड़ा-कर्कट, गोबर व उपलों के कूप लगाए हुए हैं। इसके कारण पूरा मुस्लिम समाज परेशान है। उन्होंने बताया कि अवैध कब्जे हटवाने को लेकर एसडीएम व डीसी से मिले थे, जिन्होंने उनकी शिकायत को कार्रवाई के लिए बीडीपीओ को मार्क किया था। लेकिन बीडीपीओ ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा हमें बार-बार विभाग में बुलाकर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें