फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रंजिश के चलते पिटाई का आरोप, छह पर केस दर्ज

Thu, 09 May 2024 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रामराये गांव में रंजिश के चलते व्यक्ति के साथ पिटाई करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


रामराये गांव निवासी अशीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव के ही गुलाब से रंजिश चली आ रही है। सात मई को उसको बहला फुसलाकर गांव का ही अमर अपनी बाइक पर बैठाकर गांव से दूर सुनसान जगह पर ले गया। जहां पर गुलाब व उसके अन्य साथी पहले से ही मौजूद थे। जब वह बाइक से नीचे उतरा तो अमर ने साजिशन उस पर गुलाब के साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इसमें उसको गंभीर चोटें आई। सदर थाना पुलिस ने आशीष की शिकायत पर नवीन, सावन, मोहित, दीपक, गुलाब, अमर को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें