जींद। सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा है कि देश के किसानों की दिन प्रतिदिन आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। इसके लिए आज तक की सभी सरकारें जिम्मेदार हैं। टेकराम कंडेला शनिवार को यूनियन के राष्ट्रीय कार्यालय कंडेला गांव में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि लंबे समय से स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने की मांग कर रहे हैं जो आज तक भी लागू नहीं हुई है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए। सभी फसलों पर एमएसपी का गारंटी कानून बनाया जाए। मनरेगा स्कीम को कृषि के साथ जोड़ा जाए। मौजूदा सरकार ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि की जो योजना चलाई गई है एक सराहनीय कदम है। इसकी राशि छह हजार से बढ़कर 15 हजार सालाना किया जाए। इस अवसर पर पंचायती प्रकोष्ठ के प्रधान अभेराम कंडेला, रणधीर कंडेला, रामकिशन रेढू, काला कंडेला, दलेल सिंह श्योराण मौजूद थे।