फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचाना कलां के आसपास होगा सर्व जातीय दाड़न खाप के चबूतरे का निर्माण : जोगीराम

Sun, 11 Jun 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। सर्वजातीय दाड़न खाप के महासचिव जोगीराम श्योकंद खेड़ी मसानिया ने बताया कि उचाना कलां गांव में 400 साल पुराना सर्व जातीय दाड़न खाप के चबूतरे का नव निर्माण उचाना कलां के आसपास किया जाएगा। 14 मई को उचाना कलां के पार्क में बैठक हुई थी जिसमें खाप के गांवों से पहुंचे लोगों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि जो उचाना कलां के अंदर चबूतरा है वो गांव के बीच में आने से यहां पर बैठक, पंचायत में आने-जाने वालों को परेशानी होती है।
यहां पर वाहनों की पार्किंग को लेकर भी परेशानी होती है। ऐसे में चबूतरे का नव निर्माण किया जाए। उन्होंने बताया कि 14 मई को उचाना कलां के पार्क में खाप के प्रधान सूरजमल श्योकंद की अध्यक्षता में मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में चबूतरा नव निर्माण को लेकर कमेटी सदस्यों की संख्या को 71 से बढ़ाते हुए 141 किया गया। खाप के गांव-गांव जाकर सर्व जातीय दाड़न खाप के चबूतरे को लेकर राशि एकत्रित की जाएगी। उचाना कलां के आस-पास चबूतरा किस जगह पर बनेगा इसको लेकर मीटिंग बुला कर सभी सदस्यों से चर्चा की जाएगी। इस चबूतरे पर दादा दाड़ की प्रतिमा लगाई जाएगी। जो चबूतरा उचाना कलां में है वो 400 साल पुराना है। समय के साथ आबादी बढऩे से चबूतरा गांव के बीच में आने से जगह चबूतरे के आस-पास कम हो गई है। ऐसे में नए चबूतरे का निर्माण करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

भव्य चबूतरे का करेंगे निर्माण

जोगीराम श्योकंद ने बताया कि भव्य चबूतरे का निर्माण किया जाएगा। हरियाणा में जितने चबूतरे अब तक खापों के बने है उससे भव्य चबूूतरा होगा। आठ फीट के दादा दाड़ होते थे जो एक हाथ में तलवार, दूसरे हाथ में भाला रखते थे। ऐसी प्रतिमा उनकी चबूतरे पर लगाई जाएगी। खापों का अपना इतिहास रहा है। बड़े-बड़े से फैसले खापों द्वारा सुलझाए गए है। आपसी भाईचारा को बढ़ावा खापें देती आई है। जब भी समाज में ताना-बाना टूटता नजर आया तो खापों ने उसे दोबारा कायम करने का काम किया है। इस मौके पर सूरजमल श्योकंद प्रधान, गेजी श्योकंद उप प्रधान, संजय श्योकंद प्रवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें