फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ 16 सितंबर को सीएम और डीसी कार्यालय के बाहर करेगा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ जिला जींद की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को अक्षर भवन में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रामफल दलाल ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कच्चे कर्मचारियों की बहाली और जिले के डीसी रेट में खामियों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ 16 सितंबर को सीएमओ व डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि पार्ट टाइम कर्मचारियों पर दोबारा सीलिंग लगाना, एएलएम के 0 से 5 साल वाले रेट में मामूली 160 रुपये की बढ़ोतरी, पटवारी व यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों के रेटों में भारी कटौती व स्वास्थ्य विभाग के कच्चे कर्मचारियों, किसान आंदोलन पर बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। जिला कार्यकारिणी ने कच्चे कर्मचारियों के डीसी रेट व 47 स्वास्थ्य विभाग के कच्चे कर्मचारियों के रोजगार को बचाने के लिए 16 सितंबर को विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। 16 सितंबर को सुबह 11 बजे नागरिक अस्पताल में एकत्रित होकर वहां से प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय तक जाएंगे और ज्ञापन सौंपेंगे। इस अवसर पर सतीश शर्मा, धर्मबीर भंभेवा, संजीव ढांडा, अनूप, रणधीर, ईश्वर सच्चा खेड़ा, प्रदीप शर्मा, विक्रम सिंह, इंद्र सिंह श्योकंद, सुभाष कंडेला, सुरेश पुनिया, सोमपाल, रणधीर, जगदीश शर्मा, ईश्वर ठाकुर, सुशील, संदीप पूनिया, राजेश और भूप सिंह वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें