फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

विज्ञापन
21जेएनडी10: खरकरामजी के राजकीय विद्यालय में बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई देते हुए स्वास्थ्यकर्
विज्ञापन
जींद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरक रामजी में मंगलवार को डॉ. मनदीप की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कृमिनाशक गोलियां खिलाईं। डॉ. मनदीप ने बताया कि अभियान के तहत एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक दी गई। कृमि संक्रमण एक गंभीर जन स्वास्थ्य समस्या है जो बच्चों के शारीरिक और बौद्धिक विकास को बाधित करती है। पेट में कीड़े होने से बच्चों में खून की कमी, कुपोषण, भूख न लगना और कमजोरी जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं जिससे उनके हीमोग्लोबिन स्तर पर बुरा असर पड़ता है। स्वास्थ्य सुपरवाइजर तेजवीर और विजेंद्र सिंह ने कहा कि इससे बच्चों के पोषण स्तर में सुधार होता है और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम, जिसमें ब्लॉक एजुकेटर महेंद्र सिंह, स्वास्थ्य सुपरवाइजर विजेंदर सिंह, तेजवीर सिंह और स्वास्थ्य कर्मी सोनू व इशवंती देवी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें