फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खंड स्तरीय योग प्रतियोगिता में आकाश और आंचल ने मारी बाजी

विज्ञापन
02जेएनडी17-खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी। स्रोत अध्यापक
विज्ञापन
उचाना। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मंगलवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय योग प्रतियोगिता हुई। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में हुई। इसमें दस से 18 वर्ष के लड़कों में प्रथम आकाश, द्वितीय आयुष और तीसरे स्थान पर सौरव रहा। लड़कियों में प्रथम स्थान पर आंचल, द्वितीय रिया और तीसरे स्थान पर प्रीति रही। 19 वर्ष से 55 वर्ष के पुरुष वर्ग में प्रथम गुरमीत, द्वितीय कुलदीप, तृतीय विजेंद्र सिंह रहा। महिला वर्ग में प्रथम उषा, द्वितीय शारदा, तृतीय स्थान पर मंजीत रही। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने योग के महत्व विस्तार से बताया। मौके पर डॉ. चेतना शर्मा, डॉ. मीणा, सुरेंद्र कुमार डीपीई, उषा रानी पीटीआई, गजेंद्र सिंह पीटीआई मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें