फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नाबालिग से चाचा कहलवाने का दबाव बनाने पर की थी अजयपाल की हत्या

Fri, 29 Mar 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। फाग पर शराब पीकर की गई गाली गलौज के कारण दोस्त की हत्या करने के नाबालिग समेत दो आरोपियों को काबू किया है। पकड़े गए एक आरोपी की पहचान रोहतक रोड स्थित सुभाष नगर निवासी सचिन उर्फ अंशु के रूप में हुई है। शराब पीने के दौरान मृतक अजयपाल नाबालिग से खुद को चाचा कहलवाने का दबाव बना रहा था। जिसे लेकर विवाद हो गया और शराब के नशे में नाबालिग व सचिन उर्फ अंशु ने तलवार से गर्दन व चेहरे पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद ईंटों से वार किए।
विज्ञापन


डीएसपी रोहताश ढुल ने बताया कि 26 मार्च को रघु नगर काॅलोनी के नजदीक किशनपुरा गांव के खेतों की तरफ खाली पड़े प्लाॅटों में गुरुद्वारा काॅलोनी निवासी अजयपाल का शव बरामद हुआ था। इस दौरान पुलिस ने मृतक के भाई मनजीत की शिकायत पर अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस जांच में हत्या के आरोप में सुभाष नगर निवासी सचिन व एक नाबालिग का नाम सामने आया।
पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि 25 मार्च को सायं के समय वह अजयपाल के साथ होली खेलकर शराब पी रहे थे। इस दौरान नाबालिग पर अजयपाल ने चाचा कहलवाने के लिए दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। इस दौरान उनके मध्य गाली गलौज हुई। जिसके बाद सचिन उर्फ अंशु व नाबालिग ने तलवार से वार कर अजयपाल की हत्या कर दी। इसके बाद वह शव को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। यह मामला आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुलझाया गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन के रिमांड पर सचिन को लिया गया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयोग की गई तलवार भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें