09जेएनडी21: अजय शर्मा का फोटो। स्रोत संस्थान
जुलाना। कस्बे के प्रतिभाशाली युवा अजय शर्मा का चयन माई भारत बजट क्विज के फाइनल राउंड के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है और युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अजय शर्मा ने बताया कि देशभर से लाखों प्रतिभागियों के बीच फाइनल राउंड तक पहुंचना उनके लिए बेहद गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय जुलाना ब्लॉक के राष्ट्रीय स्वयंसेवक मोनू लाठर करसोला को दिया। अजय शर्मा ने कहा कि मोनू लाठर ने उन्हें समय-समय पर सहयोग दिया और प्रतियोगिता से जुड़ी आवश्यक जानकारियां लगातार उपलब्ध करवाईं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल संवाद का अवसर मिलना अपने आप में एक बहुत बड़ा सम्मान है। अजय शर्मा ने बताया कि वे इस अवसर को लेकर बेहद उत्साहित, गौरवान्वित और भावुक हैं।