फोटो 05जेएनडी11-अजय चौहान के क्षत्रिय महासभा के स्टेट कॉर्डिनेटर बनने पर मिठाई खिलाते हुए अध
जींद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा हरियाणा ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए अधिवक्ता परिषद के सदस्य एडवोकेट अजय चौहान को प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपी है। महासभा के स्टेट प्रेजिडेंट यशपाल राणा ने उन्हें स्टेट कोऑर्डिनेटर नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति के बाद अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अजय चौहान का फूलमालाओं से स्वागत किया। परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष एडवोकेट विजय शर्मा, जिला महामंत्री एडवोकेट नरेंद्र अत्री, नरेंद्र कौशिक बाता और जिला उप महामंत्री एडवोकेट मोहित सैनी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज शर्मा ने कहा कि अजय चौहान सक्रिय और सकारात्मक कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उनमें सदस्यों को साथ लेकर चलने और सामाजिक विषयों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने की क्षमता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन की सामाजिक गतिविधियों का विस्तार होगा। उपाध्यक्ष एडवोकेट विजय शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जरूरी है। अजय चौहान में ये दोनों गुण हैं। संवाद