फोटो 5 नरवाना। राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़वाला को सम्मानित करते हुए। स्रोत कार्यकर्ता।
नरवाना। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़ वाला ने बताया कि भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के लाइसेंस के तहत एआई मिशन इंडिया के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन सेक्टर-38, चंडीगढ़ में किया गया। राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि एआई मिशन विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि मिशन के तहत सुरक्षित डेटा सेंटर के साथ एआई प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित होंगे, जहां बेसिक और एडवांस डिप्लोमा कोर्स कराए जाएंगे। इससे युवाओं को रोजगार के साथ स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे। सीएमडी राहुल सिंह गिल ने कहा कि आने वाले समय में देशभर में एआई आधारित स्मार्ट स्टोर और इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि स्वदेशी डेटा प्रबंधन से विदेशी निर्भरता कम होगी और देश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। संवाद