जींद। बरसात के कारण शुक्रवार को शहर की नई अनाजमंडी में धान की आवक व बिक्री नाममात्र हुई थी, जिसके चलते शनिवार को मंडी में धान की बिक्री लगभग 35 हजार क्विंटल हुई, वहीं आवक भी 20 हजार क्विंटल के पार पहुंची। मौसम साफ होने के बावजूद आवक सामान्य दिनों की तरह नहीं हो पाई। अब रविवार को ज्यादा आवक होने की मंडी प्रशासन व आढ़तियों को उम्मीद है।
शहर की अनाज मंडी में प्रतिदिन आवक के अनुसार ही खरीद का कार्य होता था, लेकिन बारिश ने मंडी के इस कार्य की गति पर रोक लगा दी थी, जिसके चलते अब आगामी एक-दो दिन में मौसम साफ रहने के बावजूद फिर से गति पकड़ेगी। शहर की मंडी में इस समय बासमती धान की वैरायटी की ज्यादा आवक हो रही है।