फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएमयू के बाद अब मेमू के सफर का भी आनंद लेंगे मुसाफिर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला के लोग डीएमयू (डीजल मल्टीपल यूनिट) के बाद अब मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिकल मल्टी यूनिट) के सफर का भी आनंद ले सकेंगे। कुछ ही दिनों में नई दिल्ली से रोहतक तक चलने वाली दो मेमू ट्रेनों का जींद तक विस्तार होने वाला है। इससे जींद और उसके आसपास के लोगों को दिल्ली जाने के लिए ओर बेहतर सुविधा मिल जाएगी। इसको लेकर रेलवे ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि स्टेशन अधीक्षक जींद के पास अभी तक ऐसा कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है, लेकिन दिल्ली से रोहतक तक चल रही दो मेमू ट्रेनों को जींद तक बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

04453 नंबर ट्रेन नई दिल्ली से नौ बजकर 40 मिनट पर रोहतक के लिए चलती है। उसके बाद यह 11 बजकर 35 मिनट पर रोहतक पहुंच जाती है। रोहतक से चलने के बाद यह 13 : 10 बजे जींद पहुंच जाएगी। ऐसे ही 04454 नंबर ट्रेन सुबह पांच बजकर 55 मिनट पर जींद से चलेगी जो कि रोहतक सात बजकर पंाच मिनट पर पहुंच जाएगी। उसके बाद यह ट्रेन नौ बजकर दस मिनट पर नई दिल्ली पहुंच जाएगी। वहीं दूसरी 04457 नंबर ट्रेन 18 बजकर 40 पर नई दिल्ली से चलेगी। इसके बाद 20 बजकर 45 मिनट पर रोहतक पहुंचेगी। उसके बाद 22 बजे जींद पहुंच जाएगी। वहीं 04456 नंबर ट्रेन जींद से 14 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी। यह 16 बजकर पांच मिनट पर रोहतक पहुंचेगी और फिर 18 बजकर पांच मिनट पर नई दिल्ली पहुंच जाएगी।
क्या है मेमू ट्रेन
मेनलाइन इलेक्ट्रिकल मल्टी यूनिट (मेमू) बिजली से चलने वाली मेन लाइन ट्रेन है। इन ट्रेनों की रफ्तार पैसेंजर ट्रेन से ज्यादा होती है। इसको चलाने के लिए एसी करंट की जरूरत होती है। इस ट्रेन के हर कोच में ट्रैक्शन मोटर लगी होती है, इस कारण यह तुरंत स्पीड पकड़ लेती है। साथ ही स्टॉप आते ही जल्द रुक भी जाती है। इससे समय की भी बचत हो जाती है। मेमू ट्रेन में तीन कोच एक साथ जुड़े रहते हैं। हर तीन कोच के बाद एक इंजन लगाया जाता है।
विज्ञापन

यात्री एसोसिएशन कई बार उठा चुकी है मांग
नई दिल्ली से रोहतक तक चल रही दो मेमू ट्रेनों का जींद तक विस्तार करने की मांग को लेकर जींद की दैनिक रेलयात्री वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत लोकसभा क्षेत्र सांसद रमेश कौशिक और जींद विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने मिल चुकी है। इस पर सांसद ने एसोसिएशन पदाधिकारियों को आश्वासन दिया था कि उनकी मांगों को रेलवे मंत्रालय तक पहुंचा दिया जाएगा और वो स्वयं उनकी मांगों की पैरवी करेंगे। एसोसिएशन पदाधिकारियों की मांग की थी कि 04457 नंबर ट्रेन रोहतक से जींद की तरफ साढ़े 12 बजे और ट्रेन संख्या 04456 को जींद से दोपहर सवा दो बजे दिल्ली के लिए चलाया जाए। इससे हिसार-बठिंडा-जींद पैसेंजर ट्रेन में आने वाले यात्रियों को रोहतक-दिल्ली के लिए ट्रेन उपलब्ध हो सकेगी।
नई दिल्ली से रोहतक के बीच चल रही दो मेमू ट्रेनों का जींद तक विस्तार को लेकर चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन अभी तक उनके पास कोई रेलवे की तरफ से नोटिफिकेशन नहीं आया है। यदि इन दोनों मेमू ट्रेनों को जींद तक बढ़ाया जाए तो यात्रियों के लिए रेलवे की एक और अच्छी सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन

-जयप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें