फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो पक्षों में कहासुनी के बाद दुकान में घुसकर तोड़फाेड़, 9 लोगों पर केस दर्ज

Tue, 02 Jan 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी46 : वह दुकान, जिसमें की गई तोड़फोड़। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। बेलरखां गांव में जलवा पूजन कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में कहासुनी होने पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने व जान से मारने की धमकी देने पर नरवाना सदर थाना पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बेलरखां निवासी अजमेर सिहं ने कहा कि उसने सुरजाखेडा रोड गांव बेलरखा के पास दुकान की हुई है। दुकान के पीछे रहने के लिए मकान भी बनाया हुआ है। उसके परिवार के रामनिवास के घर 24 दिसंबर को जलवा पूजन का कार्यक्रम था। इसमें वह शामिल होने के लिए गया था। उसी गली में होशियारा के घर पर भी जलवा पूजन का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दौरान गली में होशियारा के परिवार वाले आ गए और किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद वह प्रोग्राम से अपनी दुकान पर चला गया। कुछ देर में दुकान की तरफ दूसरे पक्ष के लोग आते दिखाई जिनके हाथ में डंडे थे तो उनको देखकर वह दुकान बंद करके वहां से चला गया। वहां पर अक्ष्य, नीरज, विक्की, दलशेर , सुनील, रवि, जीवन, सागर व अजय ने दुकान में तोड़फोड़ कर दी। दुकान के बाहर खड़ी बाइक को भी लाठी डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। जाते-जाते वह लोग उसे जान से मारने की धमकी दे गए। इसके बाद दोनों पक्षों की पंचायत हुई, लेकिन उसमें कोई समझौता नहीं हुआ। अब पुलिस ने दोबारा दी शिकायत पर दूसरे पक्ष के नौ लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें