फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा के भाई के घर पर हवाई फायरिंग

Fri, 22 Dec 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना (जींद)। ब्राह्मणवास गांव निवासी हरियाणवी कलाकार व गायक मासूम शर्मा के भाई के घर में घुसकर बुधवार शाम को कुछ लोगों ने मासूम और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी घर से बाहर निकल कर फायर किए। मामले में मासूम के भाई की पत्नी निशा की शिकायत पर पुलिस ने भिवानी जिले के गांव खरक निवासी केहर खरकिया समेत 50 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरियाणवी सिंगर मासूम के भाई विकास की पत्नी निशा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम साढ़े पांच बजे 5 लोग उनके घर में घुस आए। तीन के हाथ में पिस्तौल और दो के पास डंडे थे। आते ही उन्होंने गाली देनी शुरू कर दी। मासूम के बारे में पूछते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। घर से बाहर निकलकर हवा में फायर किए। उसने अपने देवर दीपक को घटना के बारे में बताया तो वह ऑफिस की तरफ गया । वहां पर भी 15 से 20 गाड़ियों में हथियारों से लैस लोग थे। उसने डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले सभी हमलावर वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन

10 महीने पहले भी मासूम को मिली थी धमकी
मासूम शर्मा को 10 महीने पहले भी फोन पर जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उनको 2 अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमकाया गया था। इस दौरान कॉलर ने खुद को सुमित मलिक भैंसवाल बताते हुए गाली-गलौज की थी। इस दौरान मासूम ने कॉल काट दी थी। इसके कुछ समय बाद ही दूसरे नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर सुमित ने धमकी दी।
गैंग का नाम लेकर 16 मार्च 2021 को भी मिल चुकी थी धमकी
16 मार्च 2021 को भी मासूम शर्मा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाला जींद जिले के ही जलालपुर खुर्द गांव का रहने वाला था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उस दौरान पूछताछ में पता चला था कि गुरुग्राम की एक युवती के कहने पर उसने धमकी दी थी।
विज्ञापन


मासूम शर्मा की भाभी निशा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को भिवानी जिले के खरक गांव निवासी केहर सिंह खरकिया के साथ लगभग 50 लोग आए और हवाई फायरिंग की। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -समरजीत सिंह, थाना प्रभारी, जुलाना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें