फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अधिवक्ताओं का भी होगा लॉगइन, बनेंगे यूजर आईडी और पासवर्ड

Mon, 02 Oct 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। हाईकोर्ट से लेकर जिला अदालत में बैठे अधिवक्ताओं को अब अपना लॉग इन बनवाना होगा। इसके बाद ही वे सिविल और आपराधिक मामलों में अदालतों में केस दायर कर सकते हैं। अधिवक्ता को अब अपने लॉगइन से ही केस की संबंधित फाइल अपलोड करनी होगी। वह अपने लॉग इन से किसी भी पुराने केस की फाइल को देख सकेंगे। इसके अलावा दफ्तरी भी ऑनलाइन मामलों की जानकारी ले सकेंगे।
इसका फायदा यह होगा कि कागज की ज्यादा जरूरत नहीं पड़ेगी। ई-फाइलिंग पोर्टल पर वकीलों का भी रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा कि जिले या प्रदेश में कितने अधिवक्ता हैं। हाईकोर्ट, जिला न्यायालय स्तर बैठे अधिवक्ताओं को लॉग इन से पहले अपना मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, अधिवक्ता या अधिवक्ता संघ का पंजीयन क्रमांक फीड करना होगा। सर्वाेच्च न्यायालय ने ई-फाइलिंग सिस्टम शुरू किया है जो कानूनी कागजात (ई-फाइलिंग) के इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग को सक्षम बनाता है। ई-फाइलिंग का उपयोग करते हुए सिविल और आपराधिक मामलों को उच्च न्यायालयों और जिला न्यायालयों के समक्ष दायर किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस ई-फाइलिंग प्रणाली का उद्देश्य देश की सभी अदालतों में आने वाले मामलों को दर्ज करने के लिए तकनीकी समाधान अपनाकर पेपरलेस फाइलिंग को बढ़ावा देना है। इसके अलावा समय और रुपये भी बचाना है। ई-फाइलिंग प्रणाली के उपयोग को सुविधाजनक बनाने और वकीलों को सहायता प्रदान करने के लिए बनाया गया है। ई-फाइलिंग प्रणाली का उपयोग हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ के बार काउंसिल में प्रैक्टिस करने वाले किसी भी अधिवक्ता किया जा सकता है। साथ ही किसी ई-फाइलिंग सिस्टम को अपनाने वाले राज्यों के हाईकोर्ट और जिला न्यायालयों के समक्ष केस दायर किया जा सकता है।

बॉक्स

ऐसे करना होगा पंजीकरण

शुरुआत मेें अधिवक्ता को ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर अंकित करना होगा। फिर ई-मेल भरनी होगी। मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी उस अदालत का होना चाहिए, जहां अधिवक्ता वकालत कर रहे हों। यदि मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी अदालत में पंजीबद्ध नहीं है तो संबंधित अदालत में मेल आईडी पंजीयन करवाना जरूरी है। अधिवक्ता का अधिवक्ता संघ का पंजीयन क्रमांक नंबर भरना होगा। अधिवक्ता इच्छानुसार यूजर आईडी भर सकते हैं। हाईकोर्ट और जिला अदालत स्थापना का चयन करना होगा।
विज्ञापन


वर्जन

अधिवक्ता ई-फाइलिंग के माध्यम से अपना लॉग इन बना सकते हैं। लॉग इन बनने के बाद अधिवक्ता को यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा। इसके बाद अधिवक्ता कोई भी केस फाइल करता है तो उस केस के संबंधित दस्तावेज अपने लॉग इन से अपलोड करने होंगे।-विनोद टिंडल, सचिव, जिला बार एसोसिएशन जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें