फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किसानों को कपास की देखभाल करने के बारे में दी सलाह

Tue, 16 Sep 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी38-घोघडिय़ां गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए किसान। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
उचाना। घोघडिया गांव में कृषि विभाग की तरफ से कपास दिवस का आयोजन किया। अध्यक्षता खंड कृषि अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह मोर ने की। डॉ. मोर ने कपास को बढ़ावा देने के लिए किसानों को कपास की बिजाई से लेकर चौगाई तक के बारे में बताय। उन्होंने किसानों को मित्र कीट व हानिकारक कीटों के बारे में विस्तार से बताया। गुलाबी सुंडी की रोकथाम के लिए किसानों को कपास की देखभाल करने की सलाह दी। गुलाबी सुंडी की जानकारी देते हुए कहा कि कपास के फूलों फलियों भागों पर 10 प्रतिशत से अधिक कीट है तो स्प्रे करने की आवश्यकता है। देशी कपास लगाने पर किसान को तीन रुपये प्रति एकड़ सरकार की तरफ से सहायता राशि दी जा रही है। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को देशी गाय खरीदने पर 30 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। किसानों को फसल अवशेष न जलने की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें