जींद। निर्माणाधीन पीजीआई में फर्जी भर्ती को लेकर अज्ञात ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। एसएसएसडीबीजे जीएमसी निदेशक डॉ. राजीव ने पुलिस एफआईआर में बताया कि जींद में हैबतपुर गांव के पास पीजीआई का निर्माण चल रहा है। इसको लेकर किसी अज्ञात ने फर्जी भर्ती को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।