हरियाणा के जींद में जाट कॉलेज के पीछे स्थित श्याम कॉलोनी के एक मकान में शहर थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम को एक मकान में चलाई जा रही मिलावटी घी की फैक्टरी को पकड़ा है। पुलिस ने यहां से मिलावटी घी तैयार करने का मैटेरियल, रिफाइंड ऑयल जिसमें एसेंस डाल कर घी तैयार किया जाता था व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की सहायता से घी के सैंपल लिए हैं। सैंपलों को जांच के लिए लैब भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कई कंपनियों के डिब्बे बरामद
इसके अलावा फैक्टरी से भारी मात्रा में नोवा, अमूल, सांझी, अनिक कंपनियों के खाली डिब्बे भी बरामद किए। शहर थाना के जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। फिलहाल फैक्टरी में घी की मात्रा को मापा जा रहा है।
फैक्टरी से भारी मात्रा में नोवा, अमूल, सांझी, अनिक कंपनियों के रेपर बरामद किए हैं। जिनके अधिकारियों को सूचना दे दी है। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के कर्मियों ने घी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।