फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किशोर-किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगूरां में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चयनित पीयर एजुकेटर्स की बैठक आयोजित की गई। इसमें किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देकर उन्हें अपने साथियों और समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डॉ. दीक्षा यादव ने की। बैठक में एनीमिया की रोकथाम, संतुलित आहार, आयरन और फोलिक एसिड के महत्व, व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई, मानसिक स्वास्थ्य और नशे से बचाव जैसे विषयों पर चर्चा की गई। किशोरावस्था में नियमित शारीरिक गतिविधियों और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में भी बताया गया। काउंसलर सुषमा ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों की जानकारी देते हुए कहा कि इस उम्र में शरीर में होने वाले परिवर्तनों को समझना जरूरी है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लक्षण दिखाई देने पर समय रहते स्वास्थ्यकर्मियों से परामर्श लेना चाहिए। इससे समस्याओं की पहचान कर उचित देखभाल की जा सकती है। डॉ. दीक्षा यादव ने कहा कि किशोर-किशोरियां अपने साथियों के बीच स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा करके जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें