जींद। सिविल कोर्ट सचिन की अदालत के आदेश पर तहसीलदार अजय सैनी के नेतृत्व में टीम ने वीरवार को गांव ईंटल कलां में दस एकड़ जमीन को कब्जाधारियों से मुक्त कराया। पुलिस बल के बीच यह कार्रवाई की गई।
तहसीलदार अजय सैनी ने मौके पर ही कब्जा छुड़वाकर लज्जाराम आश्रम के संचालक राजेश स्वरूप शास्त्री को यह जमीन हैंडओवर की। तहसीलदार अजय सैनी ने बताया कि सिविल कोर्ट सचिन की अदालत ने गांव ईंटल कलां की इस जमीन से मेरी मौजूदगी में कब्जा छुड़वाने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत वीरवार को भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई हैं। कब्जा छुड़ाकर जमीन पांडू पिंडारा स्थित लज्जाराम आश्रम के संचालक राजेश स्वरूप शास्त्री को संभलवा दी गई है। राजेश स्वरूप शास्त्री ने जमीन पर कब्जा वापस पाकर कहा कि 5-6 परिवारों ने मिलकर दुर्गा देवी मंदिमर की इस जमीन पर पिछले 17 सालों से कब्जा किया हुआ था। कब्जाधारी जमीन का ठेका भी नहीं दे रहे थे। अदालत ने कब्जा छुड़वाने के निर्देशों के साथ-साथ 15 हजार रुपये प्रति एकड़ सालाना देने का भी निर्णय सुनाया हैं।