फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने निजी अस्पताल से जब्त किए पांच ऑक्सीजन सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को एक निजी अस्पताल में जांच के दौरान वहां पर कोटे से अधिक रखे पांच सिलिंडरों को जब्त किया। इस दौरान अस्पताल के रिकॉर्ड को भी खंगाला। प्रशासन को सूचना मिली कि अस्पताल में ऑक्सीजन के सिलिंडर कोटे से अधिक रखे हुए हैं। एसडीएम मनदीप कुमार, एएसपी नीतीश अग्रवाल, जिला कोरोना नोडल अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा व नागरिक अस्पताल सफीदों के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास गुप्ता अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल के रिकॉर्ड को चेक किया। चेकिंग के दौरान वहां पर ऑक्सीजन के पांच सिलिंडर अस्पताल के कोटे से अधिक मिले, जिन्हें अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा अधिकारियों में वहां पर दाखिल मरीजों व उनके तीमारदारों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें