08जेएनडी37: उपमंडल प्रशासन द्वारा निकाले गए फ्लैग मार्च में शामिल एसडीएम गुलजार मलिक एवं अन्य अ
उचाना। खेतों में पराली जलाने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। उपमंडल प्रशासन द्वारा उचाना ब्लॉक के अधिकांश गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया। एसडीएम गुलजार मलिक, तहसीलदार निखिल सिंगला, थाना प्रभारी बलवान बूरा के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। गांव में एसडीएम ने खेतों में पराली न जलाने के लिए प्रेरित भी किया। कृषि विभाग के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। खेड़ी मंसानिया गांव से फ्लैग मार्च शुरू हुआ जो विभिन्न गांवों से होकर गुजरा। एसडीएम गुलजार मलिक ने कहा कि खेतों में पराली चलाने से जहां भूमि की उर्वरा शक्ति कम होती है तो फसल का उत्पादन प्रभावित होने के साथ-साथ फसल के मित्र कीट होते है वो भी मर जाते है। पर्यावरण भी दूषित होता है। आज जींद जिले में निरंतर प्रदूषण बढ़ने से सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है। हम सबको चाहिए कि मिलकर वातावरण को दूषित होने से बचाए। जिस भी खेत में पराली जलती मिली तो उस किसान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होगी। एसडीएम ने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि वे सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही फसल अवशेष प्रबंधन योजना का पूर्ण लाभ उठाएं।