फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तय की रैली स्थल की जगह

Fri, 12 Apr 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उचाना, अलेवा में रैली स्थल, पोस्टर एवं होर्डिग्स लगाने, हैली पेड के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। रिटर्निंग ऑफिस एवं एसडीएम उचाना गुलजार मलिक ने बताया कि पंचायत एवं खंड विकास अधिकारी उचाना, अलेवा एवं नगर पालिका उचाना से मांगी गई रिपोर्ट के बाद रैली स्थल, पोस्टर एवं होर्डिग्स लगाने, हैली पेड के लिए स्थान निर्धारित किए गए है।
विज्ञापन


ये है रैली स्थल

कपास मंडी उचाना, टाउन पार्क उचाना कलां वार्ड नंबर 13, नई अनाज मंडी उचाना, नई अनाज मंडी खांडा रोड, अलेवा एवं उपमंडल के सभी गांवों की मुख्य चौपाल, बड़ा चौक पर सभा की जा सकती है। पोस्टर, होर्डिग्स एवं बैनर के लिए भी जगह तय की गई है। उचाना मंडी में रेलवे रोड के पास टैंपों स्टैंड वार्ड नंबर 1, टैगोर स्कूल के पास सड़क के साइड में रजबाहा रोड वार्ड नंबर 2, यूनियन बैंक के सामने रजबाहा रोड वार्ड नंबर 3, कपास मंडी के गेट के सामने 40 फूटा रोड, फायर बिग्रेड स्टेशन वाली गली वार्ड नंबर 6, पब्लिक हेल्थ के बार सड़क पर वार्ड नंबर 8 एवं वार्ड नंबर 11 उचाना कलां, बुढापत्ति चौपला के पास वार्ड नंबर 12 उचाना कलां, उपमंडल के सभी गांवों की सामान्य चौपाल एवं बस स्टॉप की जगह निर्धारित किया गया। हैली पैड के लिए शिवानिया पब्लिक स्कूल उचाना मंडी, नई अनाज मंडी खांडा रोड अलेवा, सफा खेड़ी व्यामशाला की जगह निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें