फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने 30 खाली ऑक्सीजन सिलिंडर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेशभर में ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने के लिए कार्रवाई जारी है। इसके तहत शुक्रवार को प्रशासन ने सूचना के आधार पर भिवानी रोड पर छापा मारकर दो स्थानों से 30 खाली सिलिंडर बरामद किए। दोनों जगह 15-15 सिलिंडर मिले हैं। अब इन्हें अनूपगढ़ गांव स्थित ऑक्सीजन प्लांट में जमा करवाया जाएगा। हालात सामान्य होने इन्हें लौटा दिया जाएगा। प्रशासन को सूचना मिली थी कि चौड़ी गली व हांसी रोड पर ऑक्सीजन के खाली सिलिंडर रखे हुए हैं। इस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व नोडल अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा ने छापा मारा। उन्होंने बताया कि खाली सिलिंडर को ऑक्सीजन प्लांट में जमा करवाया जाएगा। इससे एक तो ऑक्सीजन की कालाबाजारी रुकेगी और दूसरा जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें