फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया नशामुक्ति केंद्रों का निरीक्षण

Tue, 06 Feb 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीमों ने रविवार शाम को नरवाना ब्लॉक के कुछ नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान इन संस्थाओं में कोई बड़ी कमी नहीं मिली, लेकिन साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई। एसडीएम अनिल कुमार दून ने सभी नशामुक्ति केंद्र संचालकों को नियमों के अनुसार हर प्रकार की सुविधा देने, साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम अनिल कुमार दून, डीएसपी अमित कुमार तथा नागरिक अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. संकल्प डोडा की संयुक्त टीम ने नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का रविवार देर शाम को निरीक्षण किया। टीम ने लगभग चार नशामुक्ति केंद्रों में जाकर स्टाफ तथा यहां उपचार करवा रहे लोगों से बातचीत की। एसडीएम ने कहा कि सभी नशामुक्ति केंद्रों ठीक मिले, कोई बड़ी खामी नहीं मिली। दो सेंटरों में कुछ सफाई की कमी मिली। इसके लेकर सेंटर संचालकों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा नशामुक्ति केंद्रों के लिए गाइडलाइन के अनुसार हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कहा है। टीम द्वारा सेंटरों पर दवाइयों का प्रयोग किस प्रकार किया जाता है, कहीं दवाइयाें का दुरुपयोग तो नहीं किया जा रहा, मरीजों का दवाएं सही समय पर दी जा रही है या नहीं, उचित मात्रा में दवाई दी जा रही है या नहीं व मरीजों को दी जा रही दवाइयों का रिकार्ड सही से रखा जा रहा है या नहीं, की जानकारी ली। सभी सेंटरों की रिपोर्ट बनाकर डीसी को सौंप दी गई। डीसी इस रिपोर्ट को मुख्यालय भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें