फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अतिरिक्त महाधिवक्ता ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

Fri, 03 Oct 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। विधायक रामकुमार गौतम के पुत्र और अतिरिक्त महाधिवक्ता रजत गौतम ने रिटोली गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और कई सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत की। गौतम ने मार्केट कमेटी से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बातचीत की जिसमें कमेटी द्वारा कई महत्वपूर्ण समस्याएं और मांगें उनके समक्ष रखी गईं। अतिरिक्त महाधिवक्ता रजत गौतम ने अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सभी मुद्दों को सुना और आश्वासन दिया कि इन सभी मांगों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। इसके पश्चात रजत गौतम ट्रक यूनियन के नवनियुक्त प्रधान भगवान दास से मिलने पहुंचे। इस मौके पर पिल्लूखेड़ा मार्केट कमेटी के चेयरमैन रोहताश शर्मा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन चंद्र सैन, सतीश सैनी, चेतन, वशिष्ठ विनोद कौशल, महावीर गुड्डू, श्याम सरपंच मुहाना मौजूद रहे। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें