उचाना। बड़ौदा जैन स्थानक में प्रवचन करते हुए उत्तर भारतीय प्रवर्तक गुरुदेव सुभद्र मुनि महाराज ने कहा कि जीवन एक गणित है। गणित में जोड़ना, घटाना, गुणा करना और भाग देना सब कुछ होता है। जिंदगी में भी यह सब जरूरी है। जिंदगी में दोस्ती का जोड़ करो, दोस्त खुद ब खुद बढ़ जाएंगे। दुश्मनी को घटा दो दुश्मन खो जाएंगे।
खुशियों को गुणा कर दो खुशियां चौगुणी हो जाएगी। दुख का भाग कर दो तो दुख स्वत: कम हो जाएंगे। इतना सब कुछ कर लो जिंदगी का वर्गमूल अपने आप निकल जाएगा। उन्होंने कहा कि जिंदगी में आप कितने खुश है यह जरूरी नहीं। जिंदगी में आपकी वजह से कितने लोग खुश है यह जरूरी है। जीवन में चार चीजें मत तोड़िए विश्वास, रिश्ता, वचन व हद्य। जब ये टूटते है तो कोई आवाज नहीं होती लेकिन दर्द और कष्ट बहुत होता है। शीतल मुनि ने कहा कि प्रभु महावीर के जीवन को संक्षेप में सुनाया। गजब की एकता देखी मैंने लोगों की जमाने में जो जिंदा है उसे गिराने में, जो मुर्दा है उठाने में।