07जेएनडी53: लघु सचिवालय में अधिकारियों की रिव्यू बैठक लेते हुए एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ।
जींद। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ ने कहा कि अधिक से अधिक व्यक्तियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
केंद्र एवं राज्य सरकार का उद्देश्य है कि गरीब से गरीब व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ देकर प्रदेश एवं देश को विकसित बनाना है। इसलिए सभी अधिकारी वंचित रह चुके व्यक्तियों को इस यात्रा के दौरान लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ वीरवार को लघु सचिवालय में जिला में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन को लेकर रिव्यू बैठक के दौरान अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को जागरूक करें और उनको बढ़ावा दें। जब भी किसी गांवों में यह यात्रा जाती है तो उस समय ड्रोन से स्प्रे कैसे होता है उसके बारे में विस्तृत जानकारी दें और ड्रोन का उड़ाकर दिखाएं जहां पर ड्रोन नहीं है तो उसकी वीडियो उन गांवों में दिखाना सुनिश्चित करें।