संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने वीरवार को कलाम बाल आश्रम में निरीक्षण किया। इस दौरान जिला चाइल्ड वेलफेयर अधिकारी अनिल सिंगला, चेयरपर्सन नरेंद्र अत्री मौजूद रहे। एडीसी हरीश वशिष्ठ ने बाल आश्रम के रूटीन रजिस्टर चेक किया। आश्रम के स्टाफ से जानकारी ली। कलाम बाल आश्रम के स्टाफ को निर्देश दिया कि बच्चों की देखरेख में किसी प्रकार की कोई कमी ने आने पाए। विशेष तौर पर सर्दी के मौसम में बच्चों का स्वास्थ्य संबंधी ख्याल रखें। डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड वेलफेयर अधिकारी अनिल सिंगला ने स्टाफ सदस्यों को बच्चों का विशेष कर ख्याल रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नीरज भी मौजूद रहे।