22जेएनडी15: बालिका अधिकार सप्ताह के तहत ग्रामीणों को जागरुक करते राह ग्रुप फाउंडेशन के सदस्य। स
जींद। बालिका अधिकार सप्ताह को लेकर गांव निडाना में जागरूकता कार्यक्रम में राह ग्रुप फाउंडेशन के नेशनल चेयरमैन नरेश सेलपाड़ ने बताया कि अब पीड़िताओं को न केवल शिक्षा में बल्कि नौकरियों और पदोन्नति में भी कोटा मिलता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में एसिड अटैक से बचाव और पीड़ितों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस दौरान अधिवक्ता अभिलाषा बागड़ी, कीर्ति, डाॅ. पूनम लोहान और आरती बापोड़ा मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं और युवतियों ने बेटी पढ़ाओ-देश बढ़ाओ के नारे लगाकर बाल विवाह और एसिड अटैक के खिलाफ शपथ ली। संवाद