जींद। खेत में गए खरकरामजी गांव के चाचा-भतीजा पर निडानी गांव के युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने तीन युवकों को नामजद कर चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में खरकरामजी गांव निवासी कुलदीप ने बताया कि वह अपने भतीजे अंकित के साथ खेत के पड़ोसी सिंधवी खेड़ा निवासी राजेश के खेत में बने कोठे पर हुक्का पीने के लिए गया हुआ था। जब वह तीनों हुक्का पी रहे थे तो वहां पर बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। एक युवक निडानी का रहने वाला महाबीर था। वह दूसरे को नहीं जानता था। आते ही उन्होंने कहा कि रजबहे से पानी की चोरी कर रहे हो। इस पर उन्होंने मना किया, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और गांव से अन्य युवकों को बुला लिया। कुछ ही देर में एक कार व 2 बाइकों पर सवार होकर कई युवक आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों में महावीर, आशीष, अवनी के अलावा चार अन्य युवक थे।