09जेएनडी19-पुलिस गिरफ्त में चोरी करने का आरोपी। संवाद
नरवाना। बेलरखा गांव में 5 अगस्त की रात को सीएससी से चोरी करने के आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बेलरखा गांव निवासी विजय के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया।
बेलरखा गांव निवासी विक्रम ने 6 अगस्त को सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी गांव में ही दुकान है। उसमें वह सीएससी और बैंक मित्र का काम करता है। 5 अगस्त की रात को अज्ञात व्यक्ति ने 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। जांच अधिकारी इकबाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे 14 दिन के न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया है।
09जेएनडी19-पुलिस गिरफ्त में चोरी करने का आरोपी। संवाद