जींद। ओमनगर कॉलोनी में मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के आरोपी गांधी नगर निवासी अमित उर्फ बच्ची को शहर थाना पुलिस ने दीवान खाना मार्केट से काबू किया है। आरोपी को पुलिस ने पकड़कर अदालत में पेश किया था। जहां से आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया।
जांच अधिकारी एएसआई जगदीश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ओमनगर कालोनी में मकान से जेवरात चोरी करने का आरोपी दिवानखाना मार्केट में घूम रहा है। जहां से आरोपी को काबू कर अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात को कबूल किया। रिमांड के दौरान आरोपी से सोने का एक लॉकेट, सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की नाथ, सोने का एक टिक्का बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।