फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सोने की चेन करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Aug 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गुरुद्वारा धमतान साहिब में मत्था टेकने आई महिला की सोने की चेन चोरी करने की आरोपी महिला को गढ़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के तारखां माजरा निवासी सुखवंत कौर के रूप में हुई है। गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में 26 मार्च को कैथल के खेड़ी शेरखां निवासी कुलताज ने बताया कि वह अपनी पत्नी मीनू के साथ 24 मार्च को गुरुद्वारा धमतान साहिब में मत्था टेकने लिए आया हुआ था। इस दौरान लाइन में लगे हुए थे। जब वह गुरुघर में मेन गेट के अंदर जाने लगे तो किसी ने उनकी पत्नी की दो तोले की सोने की चेन तोड़ ली। उस समय और भी महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी हुई थी। गढ़ी थाना के एएसआई जसबीर ने बताया कि चोरी के आरोप में सुखवंत कौर को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें