फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भात भरने गए परिवार के घर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Dec 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राजपुरा भैण में घर से गहने और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने गांव के ही आरोपी कर्ण को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


राजपुरा भैण गांव निवासी पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 18 नवंबर को वह और उनके परिवार के सदस्य ननद मुकेश की बेटी की शादी में भात भरने के लिए रोहतक गए थे। सभी रात आठ बजे घर लौटे तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी से सोने की चेन, दो तबीजी, एक कोका और 15 हजार रुपये चोरी मिले। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया था। एसआई यशबीर ने बताया कि चोरी के मामले में आरोपी कर्ण को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें