फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: घर से बाइक चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Mar 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अमरावली खेड़ा गांव में मकान के अंदर खड़ी बाइक चोरी करने के आरोपी को पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जामनी गांव निवासी रोहित के रूप में हुई है।
विज्ञापन


अमरावली खेड़ा गांव निवासी सन्नी ने 18 फरवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि रात को वह अपने मकान का गेट बंद करके सोया हुआ था। सुबह उठने पर उनकी बाइक गायब मिली। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन बाइक का पता नहीं चला। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस जांच में जामनी गांव निवासी रोहित का नाम सामने आया। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें