फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला के गले से तबीजी छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Nov 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी16: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। विज्ञप्ति।
विज्ञापन
जींद। सच्चा खेड़ा गांव निवासी महिला के गले से सोने की तबीजी छीनने के एक आरोपी को नरवाना सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के मानसा जिला के बुधलाना निवासी संदीप उर्फ सोनू के रूप में हुई।
विज्ञापन


सच्चा खेड़ा गांव निवासी महिला ने 15 अक्तूबर को सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सुबह प्लाट से उपले लेने के लिए गई थी। जब वह हाईवे के साथ लगते फ रैण रोड पर पहुंची तो उस समय गांव सच्चा खेड़ा की तरफ एक बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने उसके पास आकर उसके गले से सोने की तबीजी को छीनकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस जांच में आरोपी की पहचान पंजाब के मानसा जिला के बुधलाना निवासी संदीप उर्फ सोनू के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने की तबीजी, लॉकेट व बाइक को बरामद किया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके और फरार चल रहे दूसरे आरोपी के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें