फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी काबू

Tue, 13 Aug 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने व छेड़छाड़ करने के आरोपी सोनीपत जिले के भैसवाल निवासी शमशेर को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कॉलोनी के व्यक्ति ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी छह जुलाई को दुकान से सामान लेने की बात कहकर घर से गई थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। इस मामले में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसके बयान दर्ज किए थे। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने व छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था। ईएसआई राममेहर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें