जींद। पटियाला चौक पर शराब ठेके के पास अवैध अहाता चलाने के आरोपी को शहर थाना पुलिस ने काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शांति नगर निवासी नरेश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पटियाला चौक पर शराब ठेके के पास बनी एक दुकान में एक व्यक्ति बिना लाइसेंस व परमिट के गलत तरीके से लोगों को बैठाकर शराब पिलाने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश दी तो वहां पर एक दुकान के अंदर कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे। जब दुकान संचालक से लाइसेंस मांगा को उसने लाइसेंस होने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी नरेश को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।