फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बच्ची को लेकर भागने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Dec 2024 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दो साल की बच्ची का अपहरण करने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने रोहतक रोड निवासी आरोपी कमल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रोहतक रोड निवासी 35 वर्षीय विकास ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रूई की सप्लाई का काम करता है। 5 दिसंबर को वह बाजार में व्यापारियों से ऑर्डर लेने गया हुआ था। घर पर उनकी पत्नी और दो साल की बेटी भविया थी। दोपहर के समय उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी और पत्नी धूप में उसके पास बैठी हुई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला कमल आया और उनकी बेटी को उठाकर भाग गया। उनकी पत्नी ने शोर मचाया और कमल के पीछे दौड़ने लगी। सामने से उसी समय बिमला और कमला बाजार से आ रही थीं। उन्होंने भी शोर मचाया कि बच्ची को क्यों उठाकर भाग रहा है। सामने से आती महिलाओं को देखकर कमल बच्ची को छोड़कर भाग गया। फिर उनकी पत्नी ने फोन कर उन्हें सूचना दी। एएसआई महीपाल ने कहा कि आरोपी कमल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें