फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Feb 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी10-पुलिस गिरफ्त में दुष्कर्म करने का आरोपी। स्त्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। ग्रुप डी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को सीआईए पुलिस नरवाना ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मूलरूप से गांव सुदकैन कलां और हाल आबाद नरवाना निवासी ओमप्रकाश उर्फ ओमी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


रोहतक जिले की महिला ने 22 फरवरी को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी सात-आठ माह पहले ओमप्रकाश से पहचान हुई थी। उसने बताया था कि उसकी अधिकारियों से अच्छी जान-पहचान है। वह ग्रुप डी में नौकरी लगवा देगा। वह उसके झांसे में आ गई। ओमप्रकाश ने उसे नरवाना बुलाया। 21 फरवरी को वह उसे उसे गाड़ी में बैठाकर नरवाना के पास डूमरखां कलां गांव ले गया और उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर ओमप्रकाश उर्फ ओमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया था। मामले की जांच सीआईए को सौंपी गई थी। डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि सीआईए ने कार्रवाई करते हुए ओमप्रकाश को नरवाना शहर से गिरफ्तार कर लिया है।

27जेएनडी10-पुलिस गिरफ्त में दुष्कर्म करने का आरोपी। स्त्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें